दिल्ली के चुनाव का परिणाम निकल रहा है। आम आदमी पार्टी (आप) फिर से बंपर बहुमत से सत्ता में वापसी कर रही है। अरविंद केजरिवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने की कगार पर हैं। लेकिन, पूरे चुनाव के बीच दिल्ली की पड़पड़ गंज सीट खासी चर्चाओं में है। इस सीट पर उत्तराखंडियों ने पूरा जोर लगाया। उसका नतीजा यह है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया उत्तराखंड मूल के रवि नेगी से लगातार 14 राउंड तक पीछे चले. 15 वे राउंड के बाद मनीष सिसौदिया ने बढ़त बनायी और उन्होंने जीत हासिल कर ली।
इस सीट पर उत्तराखंड के लोगों का खासा प्रभाव है। हालांकि वोटों को प्रतिशत ज्यादा नहीं है, लेकिन जिस तरह से एकजुटता लोगों ने दिखाई है। उससे साफ होता है कि अगर दिल्ली में उत्तराखंड के लोग मिलकर रहें, तो कई सीटों पर असरदार तो साबित होंगे ही। जीतने में भी सफल हो सकते हैं। मनीष सिसौदिया को उत्तराखंडी रवि नेगी ने कड़ी टक्कर दी है।
भाजपा ने इस सीट पर पहाड़ी वोटरों को लुभाने के लिए उत्तराखंड के रवि नेगी को मैदान में उतारा। उसका भाजपा को फायदा भी हुआ। रवि नेगी ने आप के मनीष सिसौदिया को कड़ी टक्कर दी है। फिलहाल वो आगे चल रहे हैं। परिणाम चाहे जो भी हो, लेकिन एक बात साफ हो गई है कि पहाड़ी वोटर दिल्ली के कई सीटों की गणित बिगाड़ने में कामयाब हो सकते हैं।