Entertainment

Raveena Tandon के घर में चोरी, हीरों के जेवर, घड़ियां, मंगलसूत्र सब गायब

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन Raveena Tandon के घर चोरी हो गई है। उनके घर से लाखों का सामान गायब हो गया है। इस चोरी की घटना की जानकारी एक्ट्रेस ने पुलिस को दी। जिसके बाद मुंबई की जुहू पुलिस ने 47 साल की राशि छाबड़िया को अभिनेत्री के परिवार का भरोसा जीतने के बाद 25 लाख की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Raveena Tandon के घर में चोरी, हीरों के जेवर, घड़ियां, मंगलसूत्र सब गायब

पुलिस की माने तो साल 2020 से आरोपी टंडन परिवार से जुड़ी थी। वो एक्ट्रेस की मां, वीना टंडन की देखभाल के लिए रोजाना उनके घर आती रहती थी। 47 साल की राशि छाबड़िया ने परिवार का भरोसा जीता। वो काफी करीबी मानी जाती थी। वो घरों के उन हिस्सों पर भी जाने की इजाजत थी, जहां अमुमन केवल परिवार ही जाता है।

परिवार का भरोसा जीतकर की चोरी

परिवार के जुहू स्थित घर पर उसने लॉकर तोड़कर सोने और हीरे के गहने और दो महंगी घड़िया चुरा ली। राजीव टंडन द्वारा इसको लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिसके अनुसार चोरी का पता 2 अक्टूबर, 2025 को चला, जब परिवार ने दशहरा त्योहार से पहले गहनों की जांच की। जिसमें उन्होंने पाया कि लॉकर टूटा हुआ है। चोरी हुई चीजों में सोने की चूड़ियां, हार, अंगूठियां, बालियां, हीरे जड़ा एक मंगलसूत्र और लगभग 25 लाख रुपये के अन्य हीरे के गहने शामिल थे।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

गहने गायब होने पर परिवार ने छबड़िया से पूछताछ की। शुरू में तो उसने आरोपों से इनकार कर दिया। हालांकि मामला दर्ज होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई घड़ियां तो बरामद हो गई। लेकिन अभी गहनों का पता नहीं लग पाया है।

परिवार को किया गुमराह

जांचकर्ताओं के अनुसार, छबड़िया ने कथित तौर पर परिवार को गुमराह किया। उसने कहा कि उसने गहने किसी और को दिए है। उन्हें गहने वो वापस कर देगी। लेकिन जब गहने बरामद नहीं हुए तो राजीव टंडन ने पुलिस को सूचित किया। जूहू पुलिस इस मामले में चोरी हुए बाकी गहनों को बरामद करने पर काम कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें