Entertainmenthighlight

रवीना टंडन और एमएम कीरावनी को मिला पद्मश्री, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

बॉलीवुड की अभिनेत्री रवीना टंडन और दुनिया को नाटू नाटू की धुन में नचाने वाले म्युज़िक कंपोजर एम एम किरवानी को कल यानी की 5 अप्रैल को पद्म श्री दिया गया।

दोनों ही कलाकारों को चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। राष्ट्रपति भवन में एक भव्य समारोह में दोनों को सम्मानित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

रवीना को  किया पद्मश्री से सम्मानित

पिछले कई सालों से अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाली रवीना टंडन आज भी लोगों के दिलों में छाई हुई है। अभिनेत्री को ‘केजीएफ 2’  में अभिनय के लिए फैंस से काफी तारीफ मिली थी। रवीना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रवीना ने यह अवार्ड अपने दिवंगत पिता रवि टंडन को डेडिकेट किया।

ये साल रहा पुरूस्कारों का साल – रवीना टंडन

रवीना टंडन ने कहा की वो इस अवार्ड को पाकर बहुत ही सम्मानित और आभारी महसूस कर रही हैं। उन्होंने इसके लिए सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है। आगे उन्होंने कहा की ये साल उनके लिए पुरुस्कारों का साल रहा है। लेकिन वो पद्म श्री मिलने की उम्मीद नहीं कर रही थी। 

MM Keeravani

नाटू नाटू के कंपोजर को भी मिला पद्म श्री

अपने गाने नाटू नाटू से कई अवार्ड जीतने वाले म्यूजिक कंपोजर एम एम किरवानी को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया। अपने 30 सालों से भी ज्यादा के करियर में उन्होंने लगभग 200 गानों को कम्पोज़ किया है। संगीत के प्रति किरवानी की लगन और जूनून ने ही उन्हें पद्मश्री जैसे कई अवार्ड्स जिताए हैं।

MM Keeravani

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button