Entertainment

Rashmika-Vijay Wedding में सेलेब्स भी नहीं होंगे शामिल, इन दिन देंगे ग्रैंड रिसेप्शन

Rashmika-Vijay Wedding: काफी समय से विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की शादी इंटरनेट पर गॉसिप का टॉपिक बनी हुई है। पहले जहां कहा जा रहा था कि शादी 2 फरवरी को होने वाली थी। तो वहीं अब खबर आई है कि शादी 26 फरवरी को होनी है। इसी बीच दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर लीक हो गया।

सेलेब्स भी नहीं होंगे शामिल Rashmika-Vijay Wedding

बता दें कि रश्मिका और विजय की शादी काफी प्राइवेट होने वाली है। इसमें परिवार, करीबी सदस्य और दोस्त शामिल होंगे। खबरों की माने तो शादी उदयपुर में होगी। शादी के बाद चार मार्च को कपल लक्जरी होटल ताज कृष्णा में रिसेप्शन देंगे। जहां बाकी गेस्ट को भी इनवाइट किया जाएगा।

Vijay Deverakonda और Rashmika शादी के बाद लेंगे एक महीने का ब्रेक

प्री-वेडिंग फंक्शन 24 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। तो वहीं 26 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेगे। शादी को प्राइवेट रखने के लिए मेहमानों से फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी जाएगी। दोनों की शादी में No Phone Policy होगी। साथ ही कपल शादी की रस्मों के बाद एक महीने का ब्रेक ले सकते है।इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शादी में केवल लिमिटेड लोगों को ही बुलाया जाएगा। इसमें कोई भी सेलेब गेस्ट नहीं होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें