EntertainmentHighlight

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने कर ली सगाई!, इस महीने करने जा रहे शादी

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। नेशनल क्रश कही जाने वालीं रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा के साथ गुपचुप सगाई कर ली है। बता दें कि काफी समय से दोनों के बीच की लव स्टोरी चर्चाओं में थी। सगाई के बाद अब फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है। दोनों की शादी की डेट को लेकर अब जानकारी सामने आ रही है।

Rashmika Mandanna और विजय देवरकोंडा ने कर ली सगाई!

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब एक-दूसरे के हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दोनों ने सगाई कर ली है। विजय देवरकोंडा की टीम ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है।

शादी के बंधन में कब बंधेंगे

साथ ही उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि अगले साल यानी फरवरी 2026 को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अब तक दोनों रश्मिका और विजय ने इसको लेकर कोई भी बयान या पोस्ट साझा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों से ये खुशखबरी लोगों तक पहुंच गई है।

पुरानी है प्रेम कहानी

बताते चलें कि दोनों के बीच साल 2018 में नजदीकियों की खबर चर्चाओं में थी। जब दोनों फिल्म गीता गोविंदम में साथ दिखाई दिए थे। जिसके बाद 2019 में आई डियर कॉमरेड उनके रिश्ते की खबरों को और वजन दे दिया। ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दोनों की काफी हिट रही। कई बार दोनों को एक साथ ट्रैवल करते, इवेंट्स में साथ जाते और छुट्टियां मनाते हुए देखा गया है। यही वजह थी कि दोनों के रिलेशनशिप को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक अफवाहें उड़ती रहती थी।

दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया

काफी टाइम तक दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा। लेकिन सगाई की खबरों के बाद अब दोनों का रिश्ता शादी के मुकाम तक पहुंच चुका है। सगाई की खबरों के बाद दोनों को एयरपोर्ट पर एक ही कार से निकलते हुए देखा गया। जिससे इन अफवाहों को और भी ज्यादा मजबूती मिल गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें