Nainital NewsBig News

शर्मसार हुई मानवता : गाय की बछिया के साथ गंदे काम, गौशाला का नजारा देख उड़े होश

बड़ी खबर नैनीताल के मल्लीताल से सामने आ रही है. जहां मानवता शर्मसार हो गई है. 11 महीने की बछिया के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल बछिया का मेडिकल करवाया जा रहा है.

गाय की बछिया के साथ गंदे काम

जानकारी के अनुसार मल्लीताल निवासी रेनू पांडे बुधवार सुबह अपनी बछिया और गाय को देखने के लिए गौशाला गई थी. गौशाला का दरवाजा खोलते ही महिला के होश उड़ गए. महिला ने बताया कि उसकी 11 महीने की बछिया के पीछे का पांव छत से लटका कर बांधा हुआ था. इसके साथ ही बछिया की आंख के पास चोट के निशान भी थे. जिसे देख कर ऐसा लग रहा था कि उसके साथ दरिंदगी की गई है.

मौके पर पहुंची पशुपालन विभाग की टीम

महिला ने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी. घटना आग की तरह पूरे क्षेत्र में फ़ैल गई. सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर हंगामा काटा. महिला ने पुलिस को मामले की तहरीर भी दे दी है. इसके साथ ही पशुपालन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. चिकित्सकों ने बछिया का इलाज किया है.

पुलिस ने तेज की मामले की जांच

पशु चिकित्सक डॉ हेमा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर बछिया का मेडिकल परीक्षण के लिए कमेटी गठित करने की मांग की गई है. मेडिकल परीक्षण और सैंपल की जांच के बाद ही पुष्टि हो सकेगी. दूसरी तरह तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें