Dehradunhighlight

उत्तराखंड: झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, शादी की बात आई तो मांगने लगा कार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: एक युवक ने शादी का झांस देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। दोनों के परिजन इस बात के लिए राजी हो गए कि शादी कर लेंगे। लेकिन, जैसे ही शादी बात तय हुई युवक दहेज की डिमांड करने लगा। युवती ने असमर्थता जताई तो युवक ने शादी करने से मना कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सहस्रधारा रोड की रहने वाली एक युवती ने तहरीर दी है कि उसकी छोटी बहन मॉडलिंग करती है। उसके साथ दूधली में किराये के मकान पर रहने वाला सहारनपुर निवासी शोएब अहमद भी मॉडलिंग करता है। 2018 में आरोपी एक दिन उसकी बहन के साथ उनके घर आया। दोनाके बीच जान-पहचान हुई। शोएब ने युवती से दोस्ती की और कहा कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है।

आरोपी ने इस बीच युवती को अपने परिवार से भी मिलवाया। 14 2021 को आरोपी उनके घर आया और रात को पीड़िता के कमरे में घुसकर उसके साथ ही जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ सहारनपुर लेकर गया। वहां युवती के भाई, बहन और बहन का पति भी पहुंच गए।

बात करने पर शोएब पीड़िता के साथ शादी करने को राजी हो गया। कुछ दिन बाद शोएब और उसके भाई सोहराब ने कार की डिमांड की तो युवती ने कहा कि वह कार नहीं दे सकते। आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती ने बताया कि आरोपी अब उसे मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपित शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Back to top button