देहरादून- चुनावी साल में सियासी दलों की कसरत शुरू हो चुकी है। रानीपोखरी डोईवाला विधानसभा क्षेत्र का एक अहम गांव है। जहां आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने ब्लॉक स्तर ग्राम स्तर और बाजार स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। जिसमें किशोर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने को कहा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने जहां मौजूदा सूबे की सरकार का गुणगान किया तो वही केंद्र की मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। वहीं किशोर ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। जनता अच्छे दिनों को देख चुकी है लिहाजा विकास पर यकीन करेगी और विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। कांग्रेस सरकार हर बार विकास करती है हालांकि हम अपने अच्छे कामों को जनता तक नहीं पहु्चा पाते। सम्मेलन को स्थानीय विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने भी संबोधित किया। वहीं कार्यकर्ता सम्मेलन में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कई दावेदारों ने अपने समर्थकों समेत हिस्सा लिय़ा।