EntertainmentHighlight

Ramayan बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे Prem Sagar का निधन, काफी समय से अस्पताल में थे भर्ती

एटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ‘रामायण'(Ramayan) निर्माता रामानंद सागर (Ramanand Sagar) के बेटे प्रेम सागर(Prem Sagar) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 30 अगस्त को जाने-माने प्रोडयूसर प्रेम सागर ने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस(Prem Sagar Death) ली। उनकी मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बता दें कि मनोरंजन जगत में वो काफी नामी शख्स थे।

Prem Sagar Death: रामायण’ बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन

बता दें कि प्रेम सागर काफी समय से बीमार थे। जिसके चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया था। रविवार को डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी। बीते दिन मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Ramayan के लक्ष्मण ने भी जताया शोक

रामायण’ में लक्ष्मण का रोल अदा करने वाले सुनील लहरी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। सुनील ने लिखा, “ये दुखद समाचार शेयर करते हए मुझे अत्यंत दुख हो रहा है रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति दें।”

प्रेम सागर के करियर की शुरूआत

पुणे में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से प्रेम सागर ने ट्रेनिंग ली। इस दौरान उन्होंने वहां फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी भी सीखी। उन्होंने सागर आर्ट्स बैनर के तले काफी काम किया। ये प्रोडक्शन हाउस उनके पिता सामानंद सागर ने शुरू किया था। जो अपनी टीवी सीरीज रामायण के लिए खासे फेमस हैं।

धार्मिक प्रोजेक्ट्स के लिए फेमस थे प्रेम सागर

बता दें कि प्रेम सागर भी कई प्रोजेक्ट्स के लिए फेमस थे। उन्होंने टीवी सीरीज अलिफ लैला को डायरेक्ट किया था। इसके साथ ही उन्होंने ‘काकभुशुंडी रामायण’, ‘कामधेनु गौमाता’ आदि धार्मिक प्रोजेक्ट्स को भी प्रोड्यूस किया।

इसके साथ ही उन्होंने ‘हम तेरे आशिक हैं’, ‘बसेरा’ और ‘जय जय शिव शंकर’ आदि प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। कई फिल्मों के लिए वो सिनेमैटोग्राफर भी रहे। 1976 की ‘चरस’ में उन्होंने सिनमैटोग्राफी की थी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें