ऋषिकेश- लक्ष्मण और राम झूले पर लोग अब सेल्फी नहीं ले पाएंगे जी हां क्योंकि इसके लिए पुलिस औऱ प्रशासन दोनों ही सख्त हो गए है. दरअसल एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने ये आदेश जारी किया है कि राम झूला और लक्ष्मण झूला पर सेल्फी न ली जाए जो ऐसा करता है उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही पुलिस-प्रशासन ने फ्लैक्सी लगाने वालों को भी हिदायत दी है।उल्लेखनीय है कि रामझूला और लक्ष्मण झूले पुल को देखने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते है। अक्सर देखा जाता है कि लोगों में राम झूला और लक्ष्मण झूला पुल पर सेल्फी लेने की होड़ लगी रहती है। जिस कारण पुल पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसे खुलवाने में पुलिस-प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
बीते दिन अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक की थी। जिसमे स्थानीय लोगों से कई तरह की राय ली गई थी। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। वहीं पुलिस-प्रशासन विज्ञापन के जरिए लोगों को जागरूका अभियान चला रहा है।