EntertainmentHighlight

Ram Gopal Varma को तीन महीने की जेल, 7 साल पुराने मामले में सजा के साथ लाखों का जुर्माना

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) और विवादों का पहले से ही गहरा नाता रहा है। आए दिन वो किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। इसी बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल डायरेक्टर को तीन महीने जेल की सजा काटनी पड़ेगी। सात साल पुराने केस में अदालत ने निर्देशक के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

Ram Gopal Varma को तीन महीने की जेल (Ram Gopal Varma 3 months jail)

अक्सर सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा अपने बयान या फिर पोस्ट से कंट्रोवर्सी क्रिएट करते रहते हैं। लेकिन इस बार वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। खबरों की माने तो सात साल पुराने चेक बाउंस मामले में मुंबई की अदालत ने कार्यवाई करते हुए निर्देशक को तीन महीने की सजा और लाखों के जुर्माने का फैसला सुनाया है।

लाखों का मुआवजा और तीन महीने की सजा

याचिका की सुनवाई के समय कोर्ट ने कहा कि निर्देशक को शिकायतकर्ता को 3,72,219 लाख रुपए तीन महीने के अंदर देने होंगे। अगर राम गोपाल वर्मा ऐसा नहीं कर पाते है तो उन्हें तीन महीने की जेल की सजा भी काटनी पड़ सकती है। बता दें कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के सेक्शन (धारा) 131 के अंर्तगत राम गोपाल वर्मा को सजा सुनाई गई है। बता दें कि इसी केस में साल 2022 में निर्देशक को जमानत मिल गई थी।

राम गोपाल वर्मा ने किया नई फिल्म का एलान

इस विवाद के बीच उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म की भी अनाउंसमेंट कर दी है। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम सिंडिकेट है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दी है। इस पोस्ट में निर्देशक ने खुलकर फिल्म का कॉन्सेप्ट बताया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें