राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन Rakesh Tikait Dehradun Protest

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait Dehradun Protest) आज देहरादून कूच करेंगे। आज यानी शुक्रवार को वो बड़ी संख्या में किसानों के साथ देहरादून आ रहे हैं। जहां वो किसानों के साथ प्रदर्शन करेंगे। बता दें कि उनका ये प्रदर्शन हाल ही में दिव्यांशु हत्याकांड (divyanshu murder case) के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर है। इस प्रस्तावित कूच को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के इंतजाम कर लिए हैं।
राकेश टिकैत का देहरादून कूच, दिव्यांशु हत्याकांड के विरोध में आज प्रदर्शन Rakesh Tikait Dehradun Protest
ये भी पढ़ें:- ट्रैफिक डायवर्ट!, देहरादून आ रहें है तो जान लें ट्रैफिक प्लान Dehradun Traffic Plan
राकेश टिकैत की माने तो वो सुबह किसानों के साथ देहरादून के आशारोड़ी इलाके में पहुंचेंगे। छात्रों के खिलाफ राज्य में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को उन्होंने चिंता का विषय बताया। दिव्यांशु हत्याकांड की बात करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के ग्रुप इस घटना को अंजाम दिया जिससे युवाओं के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
किसानों को आगे बढ़ने से रोका जाएगा
बताते चलें कि आज धरना स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा होगी। उसके बाद किसान नेता प्रशासन से बातचीत भी करेंगे।
तो वहीं देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जाएगा। आशारोड़ी में बैरिकेडिंग लगाई गई है। मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसानों का ज्ञापन स्वीकार किया जाएगा।