National

इलाज कराकर दिल्ली लौटे राज्यसभा सांसद बलूनी, अमित शाह से की मुलाकात

amit shahदिल्ली : उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी मुम्बई में उपचार पूर्ण होने के पश्चात दिल्ली लौट आये हैं। उन्होंने आज प्रातः सोशल मीडिया पर उपचार पूर्ण होने और दिल्ली लौटने की जानकारी दी।

वहीं बीते दिन शुक्रवार को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। बता दें कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी गत साढ़े चार माह से मुंबई में उपचार करा रहे थे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने भी बलूनी के आवास पर जाकर हालचाल लिया और उनके पूर्ण स्वस्थ होने की कामना ही।

सांसद बलूनी ने सोशल मीडिया पर अपने मित्रों, शुभचिन्तकों का आभार जताया। अस्वस्थता के दौरान निरन्तर मनोबल बढ़ाने, स्वस्थ होने की कामना करने हेतु धन्यवाद दिया।

Back to top button