डोईवाला- बॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत ऋषिकेश पहुंचे। जहां उन्होंने अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गुरु की समाधि पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं व आरती की
सिने अभिनेता रजनीकांत अपने आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन संत स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज के आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने सर्वप्रथम गुरु की समाधि पर जाकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाएं और आरती की। रजनीकांत स्वामी दयानंद आश्रम ट्रस्ट के पिछले 20 वर्षों से ट्रस्टी हैं। आश्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद महाराज ने उनका स्वागत किया। इस दौरान रजनीकांत ने कहा कि उनकी गुरु धाम की यह यात्रा पूरी तरह आध्यात्मिक है। वह कुछ दिन यहां गंगा के तट पर बिताना चाहते हैं।
रजनीकांत 1:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे।
आपको बता दें कि रजनीकांत 1:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन सुपरस्टार रजनीकांत गोपनीय ढंग से दूसरे वीआइपी गेट से निकल गए। कारों के काफिले के साथ वह पुलिस सुरक्षा में ऋषिकेश की ओर रवाना हुए। जिसके चलते एयरपोर्ट पर मौजूद उनके प्रशंसकों को निराशा ही हाथ लगी।