NationalBig News

Rajasthan Plane Crash: चुरू में भारतीय वायु सेना का प्लेन हुआ क्रैश, मची अफरा-तफरी, इतने लोगों की गई जान

Rajasthan Plane Crash: राजस्थान के चुरू(Churu) से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मीडिया एजेंसी की खबर के मुताबिक ये जगुआर फाइटर जेट है। अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

चुरू में भारतीय वायु सेना का प्लेन क्रैश Rajasthan Plane Crash

चूरू जिले में प्लेन क्रैश की सूचना से सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की माने तो प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चुरू एसपी जय यादव ने इस बात की पुष्टि की है कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची राजलदेसर पुलिस को प्लेन के मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें