Dehradun News

आंदोलनकारी संगठनों ने फूंका रायपुर MLA उमेश शर्मा काऊ का पुतला, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लैंसडौन चौक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यकर्ता अनिल डोभाल के नेतृत्व में एकत्रित होकर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ का पुतला फूंक कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

आंदोलनकारी संगठनों ने फूंका रायपुर MLA उमेश शर्मा काऊ का पुतला

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के रायपुर विधानसभा प्रभारी अनिल डोभाल ने कहा कि रायपुर क्षेत्र में जिस तरह से स्थानीय विधायक के संरक्षण में अपराध बढ़ रहे है वह दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर जल्द ही निदेशक के साथ मारपीट करने वाले गिरफ्तार नहीं होंगे तो सभी संगठनों को एकजुट कर के बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट करने वाले अरेस्ट, हिस्ट्रीशीटर समेत चार को पुलिस ने दबोचा

अपराधियों को संरक्षण दें रहे जनप्रतिनिधि

मूल निवास भू कानून संघर्ष समिति के संयोजक लूशून टोडरिया ने कहा कि जिन प्रतिनिधियों को इस राज्य में अपराध मुक्त करने के लिए कार्य करने चाहिए थे वह खुद ही अपराधियों को संरक्षण दें रहे है। निदेशक अजय नौडियाल के साथ हुई मारपीट मूल निवासी अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। टोडरिया ने कहा कि जल्द ही अगर इस मामले में पुलिस प्रशासन विधायक को गिरफ्तार नहीं करेगी तो डीजीपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें