Dehradun NewsHighlight

देहरादून में जमकर हुई बारिश, सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार सटीक साबित हुई है. राजधानी देहरादून में शाम को झमाझम बारिश हुई. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

चार जिलों के लिए जारी किया था बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 4 मई को राजधानी देहरादून, पौड़ी, चंपावत ओर नैनीताल जिले के लिए तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और तेज दौर की बारिश की संभावनाजताई थी. साथ ही इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. जबकि हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.

जानें आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान ?

देहरादून का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 20°C रहेगा. वहीं ऊधमसिंह नगर जिले का तापमान 37°C तक पहुंच सकता है. इसके अलावा नैनीताल का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 20°C रहने की संभावना है. वहीं पिथौरागढ़ का अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है.

चमोली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. वहीं उत्तरकाशी का अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 12°C रहने की संभावना है. हालांकि रुद्रप्रयाग में तापमान सामान्य बना रहेगा. जबकि पौड़ी जिले का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 16°C रहने की संभावना है. इसके अलावा बागेश्वर जिले का अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 13°C रहने की संभावना है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें