HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बारिश तो मैदानी इलाकों में ठंडी हवा, गर्मी से मिली निजात, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। बारिश होने से पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं मसूरी में भी बुधवार को सुबह हल्की धूप देखने को मिली। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद से ही लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अगले तीन दिन हल्की बारिश और ओलावृष्टि के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक 15 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश हो सकती है। 16 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। 17 मार्च को 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। गरज के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

बता दें, सोमवार से बागेश्वर जिले के लीती क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि देखने को मिली। वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में गरज के साथ बरसात और भारी ओलावृष्टि के चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं जोशीमठ में हल्की बारिश हुई। वहीं बात करे ऊंचाई वाले इलाकों की तो हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, बदरीनाथ की चोटियों पर बर्फबारी देखने को मिली थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें