Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में मंगलवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों तक मैदानों में बारिश तो ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं. ऐसे में एक बार फिर प्रदेशभर में पारा लुढ़कने की संभावना है.

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 25 फरवरी को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. ऐसे में एक बार फिर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में भी पारा लुढ़क सकता है.

26,27, और 28 फरवरी को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार हरिद्वार, चंपावत, उधमसिंह नगर और नैनीताल जिले को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को प्रदेशभर में बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें