Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, पढ़ लें IMD की भविष्यवाणी

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने आज बारिश के साथ-साथ पहाड़ों के लिए बर्फबारी का का अलर्ट जारी किया है. बारिश-बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर पारा लुढ़क सकता है.

उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट (Rain and snowfall alert)

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में 3200 मीटर और उससे अध्क ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है.

आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार राजधानी देहरादून के साथ ही टिहरी और उत्तरकाशी जिले में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया है. जबकि हरिद्वार, चंपावत और उधमसिंह नगर जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा.

मंगलवार को कैसा था तापमान ?

बीते मंगलवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम tapman 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि उधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुक्तेश्वर की बात करें तो अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें