Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, देख लें अपने जिले का मौसम

उत्तराखंड के तीन जिलों में आज बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने तीनों जनपदों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 17 मार्च को चमोली, पिथौरागढ़ ओर बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. वैज्ञानिकों की माने तो मौसम साफ होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा.

26 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

बता दें राजधानी देहरादून में आज का तापमान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस ओर न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है. जबकिन नैनीताल का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें