Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट, देख लें IMD का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने सात जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार चार फरवरी को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने इन जिलों में गर्जन के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का पूर्वानुमान जारी किया है.

3500 मीटर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आज 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम बर्फबारी भी होने के आसार हैं. बता दें बारिश होने से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है. सोमवार को तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है.

तापमान में आई गिरावट

बता दें मसूरी में आज सुबह से ही हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल चल रही है. वहीं चमोली जिले के कर्णप्रयाग में बीती रात से ही मौसम खराब है. सुबह होते ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. बता दें मौसम बदलने से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें