Big NewsNational

ट्रेन से करते हैं सफर? तो पढ़ लें ये खबर, रेलवे से जुड़े इन नियमों में हुआ बदलाव

भारतीय रेलवे ने कई बदलाव के ऐलान किए है। जो टिकट बुकिंग सिस्टम को और बेहतर बनाएंगे। ये नियम एक जुलाई 2025 से लागू होने जा रहे हैं। जिसमें तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम, वेटिंगलिस्ट वाले यात्रियों के लिए पहले चार्ट तैयार होना और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) आदि चीजें शामिल है।

बता दें कि हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इन नए नियमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि टिकट बुकिंग सिस्टम को स्मार्ट, यूजर-फ्रेंडली, पारदर्शी बनाना काफी जरूरी है। ये नए नियम यात्रियों को सुविधा और आराम देने के लिए है।

तत्काल टिकट के लिए भी बदले जाएंगे नियम

एक जुलाई 2025 से केवल वेरिफाइड यूजर्स ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक कर पाएंगे। जिसके लिए जरूरी है कि आपका IRCTC अकाउंट आधार से वेरिफाई हो। इसके साथ ही जुलाई से ही आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन तत्काल बुकिंग के लिए अनिवार्य किया जाएगा। ये टिकटों की कालाबाजारी और गलत इस्तेमाल पर रोक के लिए उठाया गया है। जिसके चलते सही यात्रियों को आखिरी वक्त पर टिकट मिलने में आसानी रहेगी।

रिजर्वेशन चार्ट के समय में भी बदलाव

रेलवे ने वेटलिस्टेड पैसेंजर्स को बड़ी राहत दी है। उनकी परेशानी को कम करने के लिए रिजर्वेशन चार्ट के भी समय में बदलाव किया गया है। वर्तमान में रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन के चलने से चार घंटे पहले तैयार होता है। लेकिन अब इस टाइम को चार के बदले आठ घंटे कर दिया गया है। यानी की अब यात्रियों को आठ घंटे पहले पता चल जाएगा कि उनकी सीट रिजर्व हुई है या नहीं। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों या RAC टिकट वाले पैसेंजर्स को यात्रा की तैयारी करने में आसानी होगी। इस बदलाव को धीरे-धीरे लागू किया जाएगा।

नए PRS सिस्टम पर चल रहा काम

इसके साथ ही रेलवे का PRS यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम को भी दिसंबर 2025 तक पूरी तरह से अपग्रेड कर दिया जाएगा। इसपर सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) काम कर रही है। मौजूदा सिस्टम से नया PRS 10 गुना ज्यादा लोड उठा पाएगा। आसान भाषा में समझे तो वर्तमान में सिस्टम 32 हजार प्रति मिनट टिकट बुक करता है। तो वहीं नया सिस्टम 1.5 लाख से ज्यादा टिकट एक मिनट में बुक करने की क्षमता रखेगा। इसके अलावा टिकट से जुड़ी जानकारी के लिए पूछताछ की क्षमता को भी चार लाख से 40 लाख प्रति मिनट किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें