UttarakhandBig News

‘मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी, बोले कोटद्वार आकर जल्द लूंगा जिम की मेंबरशिप

Rahul Gandhi met Kotdwar Mohammad Deepak: कोटद्वार के दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने दीपक का हौसला बढ़ाया। साथ ही उनसे कहा कि वो जल्द ही कोटद्वार आकर उनके जिम की मेंबरशिप लेंगे।

कोटद्वार के ‘मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी

आपको बता दें कि हाल ही में कोटद्वार के दीपक कुमार ने एक बुज़ुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बजरंग दल के सदस्यों से बचाया था। तब से वह चर्चा में हैं। मुस्लिम न होने के बावजूद दीपक ने अपना परिचय मोहम्मद दीपक के रूप में दिया। जिसके बाद वो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से भीड़ गए थे। राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दीपक ने कहा कि मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

राहुल गांधी ने शेयर की मुलाकात की तस्वीरें

राहुल गांधी ने अपने फेसबुक अकाउंट से दीपक से मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा ‘ हर इंसान, एक समान यही है भारतीयता, यही है मोहब्बत की दुकान। उत्तराखंड के भाई ‘मोहम्मद दीपक’ से मुलाकात एकता और साहस की ऐसी ही लौ हर भारतीय युवा में जलनी चाहिए।

बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाकर चर्चा में आए थे दीपक

बता दें कोटद्वार में 70 साल के बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार ‘बाबा स्कूल ड्रेस एंड मैचिंग सेंटर’ दुकान है। 26 जनवरी को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी दुकान के नाम पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि ‘बाबा’ शब्द सिर्फ स्थानीय देवता बाबा सिद्धबली के लिए इस्तेमाल होना चाहिए। उन्होंने दुकानदार से उनके दुकान का नाम बदलने की मांग की।

mohammad deepak
मोहम्मद दीपक’ से मिले राहुल गांधी

तमाशा होता देख वहीं पास में खड़े दीपक कुमार ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब दीपक से उनका नाम पूछा, तो दीपक ने कहा, ‘मेरा नाम मोहम्मद दीपक है.’ उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद लोग उन्हें ‘मोहम्मद दीपक’ के नाम से जाने लगे थे।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दीपक के जिम के बाहर काटा था हंगामा

घटना के बाद बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं ने 31 जनवरी को दीपक के जिम के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बढ़ते विरोध के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल दीपक कुमार के समर्थन में उतर आए। कई मुस्लिम और सामाजिक संगठनों ने भी दीपक कुमार का समर्थन किया था। इस दौरान राहुल गांधी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से दीपक का समर्थन किया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें