National

PM Modi क्यों हैं चुप?, राम मंदिर दान चोरी मामले में राहुल गांधी ने मोदी को लिखा पत्र, की ये मांग

राम मंदिर के चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा देशभर में पहले से ही गरमाया हुआ है। ऐसे में एक बार फिर ये मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। दरअसल संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिया है।

जिसमें उन्होंने राम मंदिर में कथित चोरी को लेकर पीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए। इस पूरे मामले में दोनों नेताओं ने स्वतंत्र और व्यापक जांच की मांग की है। साथ ही ट्रस्ट के सभी वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की भी बात कीहै।

राहुल गांधी ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

PM मोदी की चुप्पी ने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा ये मुद्दा काफी गंभीर है। गंभीर आरोपों के बाद भी पीएम की चुप्पी अस्वीकार्य है। पत्र में कहा गया कि ये सरकार की जिम्मेदारी है कि वो जवाबदेही तय करें और देश के सामने सच्चाई लाए।

चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप

पत्र में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय की भी बात की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर सवालों के घेरे में चंपत राय, पीएम के करीबी सहयोगी है। जिसके बाद पीएम की जिम्मेदारी और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने इस मामले पर स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है। इसके साथ ही नकद, सोना-चांदी सहित सभी दानों की गहन से जांच हो।

ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक करने की मांग

इसके अलावा पारदर्शिता की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट और ट्रस्ट के सभी खातों को सार्वजनिक किया जाए। करोड़ों राम भक्तों को ये जानकारी मिल सके कि उनका दान और चढ़ावे का कहां उपयोग हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें