Big NewsUttarakhand

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit : अल्मोड़ा के बाद पौड़ी जाएंगे राहुल गांधी, ‘मोहम्मद दीपक’ के जिम की लेंगे मेंबरशिप

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit: आज कांग्रेस के शीर्ष नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड में चुनावी शंखनाद करेंगे। आज अल्मोड़ा में जनसभा को वो संबोधित करेंगे। ऐसे में इसको लेकर सभी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

अल्मोड़ा के बाद वो पौड़ी जाएंगे। जहां वो पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे। कहा जा रहा है कि वो अंकिता भंडारी के घर भी जा सकते है। साथ ही कोटद्वार में वो मोहम्मद दीपक की जिम भी जा सकते हैं। हालांकि इन कार्यक्रमों को पार्टी की तरफ से ऑफिशियल नहीं किया गया है। राहुल गांधी रात को मसूरी में आराम करेंगे।

Rahul Gandhi Uttarakhand Visit : ढाई साल बाद दो दिनों के उत्तराखंड दौरे पर राहुल

बताते चलें कि राहुल राहुल गांधी करीब ढाई साल बाद दो दिनों के उत्तराखंड दौरे आ रहे हैं। नवंबर 2023 में उन्होंने केदारनाथ यात्रा की थी। जिसके बाद ये उनका पहला उत्तराखंड दौरा है। प्राइवेट हेलिकॉप्टर से वो कुछ ही देर में अल्मोड़ा पहुंचेगे। जहां वो जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह साढ़े 9 बजे वो दिल्ली से उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं।

Almora में रैली

अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में ‘परिवर्तन का शंखनाद’ रैली होगी। जिसके लिए भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। करीब 10 हजार से ज्यादा लोग वहां पहले ही पहुंच चुके हैं। ऐसे में उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भी वहां पहुंच गए हैं।

Pauri के लिए होंगे रवाना, Mohammad Deepak के जिम की लेंगे मेंबरशिप!

अल्मोड़ा के बाद राहुल गांधी पौड़ी के लिए रवाना होंगे। जहां वो पूर्व सैनिक सम्मेलन में शामिल होंगे। ऐसे में उनकी मोहम्मद दीपक से मुलाकात चर्चाओं में है। पौड़ी के बाद वो कोटद्वार आएंगे। इस दौरान राहुल दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक से मिलेंगे। जहां खबरों की माने तो वो दीपक के जिम की मेंबरशिप ले सकते हैं।

मोहम्मद दीपक से मुलाकात क्यों चर्चा में

दरअसल मोहम्मद दीपक से मुलाकात चर्चाओं में इसलिए भी है क्योंकि इसी साल जनवरी में एक दुकान के नाम पर हुए विवाद को लेकर दीपक काफी सुर्खियों में आए थे। जिसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर इसको लेकर चर्चा हो रही थी। राहुल गांधी ने भी उस दौरान सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया था। साथ ही उनसे दिल्ली में मुलाकात भी की थी।

मसूरी में नाइट स्टे, देहरादून में बैठक

पौड़ी के सभी कार्यक्रमों को निपटाने के बाद राहुल गांधी मसूरी के लिए रवाना होंगे। जहां पर वो नाइट स्टे करेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 5 जून को वो देहरादून में पार्टी पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, और संगठन से जुड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें