National

अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी कल संसद में कर सकते हैं चर्चा, प्रियंका गांधी ने कहा, अब असल मुद्दों की आवाज गूंजेगी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उनकी लोकसभा में वापसी पर स्वागत किया है। उन्होनें कहा कि देश की जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। बता दें कि राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे समय में बहाल हुई है जब मंगलवार को संसद में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कर सकते हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में कहा

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जनता के असल मुद्दों की आवाज एक बार फिर संसद में गूंजेगी। राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने वाले लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व इंसाफ और सच की लड़ाई में समर्थन देने वाले करोड़ों देशवासियों का तह दिल से धन्यवाद।

लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की

बता दें कि केरल के वायनाड से सांसद के रूप में राहुल गांधी का दर्जा सोमवार को बहाल कर दिया गया, जब लोकसभा सचिवालय ने मानहानि के एक मामले में उनकी दोषसिद्धि पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद एक अधिसूचना जारी की।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें