Udham Singh Nagar NewsHighlight

उत्तराखंड के इस बच्चे को Rahul Gandhi ने किया फोन, दिल्ली आने का भी दिया न्योता

Rahul Gandhi Called Rudrapur Student Iknoor: बीते दिन गुरुवार, चार जून को खराब मौसम के कारण कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द हो गया था। दो दिवसीय दौरे के दौरान पहले दिन उनकी अल्मोड़ा में जनसभा थी। लेकिन खराब मौसम के चलते राहुल गांधी ने पंतनगर से ही फोन पर जनसभा को संबोधित किया।

इसी बीच उन्होंने उत्तराखंड के एक बच्चे से भी बात की। ऊधम सिंह नगर में रुद्रपुर के रहने वाले छात्र इकनूर से राहुल गांधी ने बात की। फोन कर राहुल ने इकनूर को जन्मदिन की बधाई दी। जिससे बच्चे का जन्मदिन और भी ज्यादा खास बन गया।

राहुल गांधी ने उत्तराखंड के इस बच्चे को किया फोन Rahul Gandhi Called Rudrapur Student Iknoor:

दरअसल करीब ढाई साल पहले अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन टेंपल में राहुल गांधी की इकनूर से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के दौरान गुरुघर में करीब दो घंटे दोनों ने सेवा की थी। इकनूर का व्यवहार और सेवा भावना से प्रभावित होकर राहुल ने बच्चे का मोबाइल नंबर मांगा था। उस समय दोनों के बीच ये मुलाकात काफी चर्चा में रही थी। इकनूर भी सुर्खियों में आ गए थे।

ढ़ाई साल पहले हुई थी मुलाकात

दोनों के बीच बना संपर्क आज भी कायम है। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर राहुल ने खुद इकनूर को फोन कर बधाई दी। राहुल ने उनसे उसकी पढ़ाई तथा उपलब्धियों के बारे में भी बात की। साथ ही दिल्ली आने का न्यौता भी दिया। दोनों के बीच बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी ने इकनूर से पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा

काफी समय बीतने के बाद भी राहुल गांधी ने उन्हें याद रखा और इकनूर के जन्मदिन पर उन्हें फोन कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान राहुल ने उनसे उनकी पढ़ाई और बाकी गतिविधियों के बारे में पूछा। इकनूर ने भी बताया कि उन्होंने स्विमिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। राहुल ने बच्चे को उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

इकनूर को दिल्ली आने का दिया न्योता

बातचीत के दौरान इकनूर को राहुल गांधी ने दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि वो जब भी दिल्ली आए तो उनसे जरूर मिले। इस पूरे घटनाक्रम से इकनूर और उसके परिवार में खुशी का माहौल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें