National

Rahul Gandhi Birthday: आज 56 साल के हुए राहुल गांधी, PM Modi ने भी खास अंदाज में दी बधाई


Rahul Gandhi Birthday Today: आज यानी 19 जून को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपना 56 वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर लोग नेता से लेकर सोशल मीडिया पर लोग भी उन्हें शुभकामनाएं संदेश भेज रहे है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं है। पीएम मोदी ने पोस्ट कर उनके अच्छे स्वास्थय और दीर्घायु की कामना की है।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई Rahul Gandhi Birthday

दरअसल राहुल गांधी आज, शुक्रवार 19 जून 2026 को 56 वर्ष के हो गए है। कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक राहुल गांधी वर्तमान में लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका में भी है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, समर्थक और विभिन्न राजनीतिक दल उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

pm modi

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।“

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी जन्मदिन की बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, “संविधान के आदर्शों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा और अनसुनी आवाजों के लिए आपकी बेबाक लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है. कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की परंपरा, सामाजिक न्याय, सद्भाव और करुणा की भावना आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में झलकती है. लोगों के साथ लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने के आपके साहस के जरिए, आपने हमेशा सबसे कमजोर और हाशिए पर रहने वाले लोगों के हितों की वकालत की है. ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी, शक्ति और देश की सेवा में लंबी उम्र प्रदान करे।”

कांग्रेस पार्टी ने भी पोस्ट किया शेयर

कांग्रेस पार्टी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “ऐसी दुनिया में जहां ज्यादातर लोग चुप रहना पसंद करते हैं, आपने हमेशा उस बात के लिए आवाज उठाई है जिसे आप सही मानते हैं। अन्याय, असमानता और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ आपकी लगातार लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। आप लोगों को यह विश्वास दिलाते हैं कि राजनीति सिर्फ सत्ता पाने की बेरहम दौड़ नहीं है, बल्कि यह बदलाव लाने का एक सशक्त जरिया है। यह उसूलों पर चलने वाली और करुणा से प्रेरित हो सकती है।“

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दी राहुल को बधाई

वहीं, राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, “युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल गांधी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज बन गए हैं, जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी। संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। मैं आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए निरंतर शक्ति की कामना करता हूं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें