संवाददाता। मोदी सरकार ने इस साल का आम बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने संसद में बजट पेश किया। इस बजट में चुनावों के लिहाज से कई लोकलुभावन घोषणाएं की गईं हैं। वहीं विपक्ष ने इस बजट को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आम बजट को युवाओं और किसानों के लिहाज से निराशाजनक करार दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि देश का आम बजट पूरी तरह दिशाहीन है औऱ इससे देश का विकास बाधित होगा। युवाओं और बेरोजगारों के बहाने राहुल गांधी ने विशेष तौर पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है मोदी सरकार ने 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सिर्फ डेढ़ लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करा पाई।