अल्मोड़ा- कांग्रेस की जन-आशीष रैली में अल्मोड़ा के एसएसजे मैदान में जुटी भीड़ से कांग्रेस आलाकमान गदगद हो गया। तुलना करने वालों ने जन-आशीष रैली की तुलना भाजपा की परिवर्तन यात्रा से कर दी। दरअसल भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी अल्मोड़ा के इसी मैदान पर हुई थी। देखने वालों की माने तो जुटी भीड़ के लिहाज से कांग्रेस को जन आशीष मिला। जबकि परिवर्तन यात्रा में इस मैदान पर परिवर्तन के इच्छुक कम दिखे। राहुल को सुनने के लिए जन-आशीष रैली में पंद्रह हजार से ज्यादा की भीड़ जुटी बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शीयों के मुताबिक जनता ने मैदान के बाहर से भी राहुल को सुना। जबकि परिवर्तन यात्रा में जनता मैदान के भीतर ही सिमट कर रह गई थी। बहरहाल अलमोड़ा की जन-आशीष रैली में जुटी भीड़ ने कांग्रेस का हौंसला बुलंद कर दिया है। हालांकि चुनावी घड़ी में परिवर्तन होगा या आशीष मिलेगा ये वक्त ही बताएगा।