Almora NewsHighlight

क्वारब डेंजर जोन में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल, निरीक्षण करने पहुंचे NH अधिकारी, एजेंसी को लगाई फटकार

क्वारब के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डेंजर जोन को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार ने 86 करोड़ रुपये की बड़ी परियोजना स्वीकृत की है. इस परियोजना के तहत सुयाल नदी तल से सुरक्षा और एंकरिंग कार्य की शुरुआत 17.14 करोड़ रुपये की लागत से की गई है. हालांकि अब इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

NH अधिकारियों ने लगाई एजेंसी को फटकार

स्थानीय शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया और कार्य में लापरवाही पाए जाने पर निर्माण एजेंसी को फटकार भी लगाई. निरीक्षण के दौरान एसई अनिल पांगती ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा बनाई गई एंकरिंग वाल को तोड़ दिया गया है.

लापरवाही बरतने वालों को दी चेतावनी

निरीक्षण के दौरान एसई अनिल पांगती ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि निर्माण एजेंसी द्वारा बनाई गई एंकरिंग वाल को तोड़ दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि भविष्य में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी. एसई पांगती ने अधीनस्थ अधिकारियों को भी समय-समय पर निरीक्षण करने और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाइवे : क्वारब में लगातार दरक रही पहाड़ी, दो हफ्तों तक बंद रहेगी सभी वाहनों की आवाजाही

संवेदनशील है क्वारब क्षेत्र

गौरतलब है कि क्वारब क्षेत्र सालों से भू-स्खलन और सड़क क्षति की दृष्टि से संवेदनशील रहा है, जिससे होकर गुजरने वाला अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अकसर बाधित होता रहा है. ऐसे में इस परियोजना से स्थानीय लोगों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन गुणवत्ता पर सवाल उठना चिंता का विषय बन गया है.

ये भी पढ़ें : क्वारब डेंजर जोन पर कांग्रेस का घेराव ऐलान, BJP बोली काम शुरू हो चुका, अब ड्रामा क्यों?

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें