Haridwar NewsHighlight

लक्सर में दिखा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू करने वाले वन कर्मचारी को काटा

लक्सर में मंगलवार को एक विशालकाय अजगर दिखने से इलाके में दहशत फैल गई। अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचे वनकर्मी पर अजगर ने काट दिया। जिसके बाद वनकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अजगर ने रेस्क्यू करने गए वन कर्मचारी को काटा

घटना मंगलवार की है। जानकारी के अनुसार लक्सर के पोडोवाली गांव में विशालकत अजगर दिखने से क्षेत्र में दहशत फ़ैल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वनकर्मचारी रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंचे।

वनकर्मी को पहुंचाया अस्पताल

अजगर का रेस्क्यू करने के दौरान उसने एक वनकर्मी गुरुजंट सिंह के हाथ को काट दिया। जिससे क्षेत्र के लोग और ज्यादा सहम गए। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया है। आनन-फानन में घायल वनकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है अजगर लगभग 14 फुट लंबा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें