National

पैसों की बारिश!, ED Raid पड़ते ही 9वीं मंजिल से फेंके नोटों से भरे दो बैग, Video Viral

प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED Raid) ने पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर आज छापेमारी की। जिसमें कथित जमीन धोखाधड़ी मामले में कुछ बिल्डर और रियल एस्टेट कंपनियां शामिल है।

हालांकि जैसी ही ईटी की टीम छापेमारी के लिए मोहाली के खरड़ नामी हाउसिंग सोसायटी वेस्टर्न टावर्स में पहुंची तो कुछ अलग देखने को मिला। यहां पर नौवीं मंजिल के एक फ्लैट से पैसों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो भी सामने आई है, जो अब वायरल हो रही है।

https://twitter.com/bsmajithia/status/2052245081600790758

ED Raid पड़ते ही 9वीं मंजिल से फेंके नोटों से भरे दो बैग

दरअसल सुबह करीब सात बजे ईडी की टीम दिल्ली से खरड़ पहुंची। जिसके बाद चज्जूमाजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 906 में टीम ने तलाशी अभियान चालू किया। ये फ्लैट आईटी कारोबारी नितिन गोहिल से जुड़ा है। टीम ने गहन से कई घंटों तक जांच की।

ED raid

बैग में 21 लाख नकद बरामद हुए

इसी बीच जैसे ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। वैसे ही 9वीं मंजिल से 500 के नोटों से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए गए। जिससे सोसाइटी में 500-500 रुपये के नोट बिखर गए। खबरों की माने तो बैगों से करीब 21 लाख रुपए मिले हैं। हालांकि रकम और इस कार्रवाई को लेकर अभी ईडी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। इसपर अभी ईडी ने चुप्पी साधी है।

CM भगवंत मान के करीबी है नितिन गोहिल?

अधिकारियों की माने तो नितिन गोहिल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुमन से है। आरोपी पर लोगों से ठगी करने का आरोप है। जिसमें निवेशकों से करोड़ों रुपये की धनराशि जुटाई गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें