Trending

दुल्हन के ऊपर उड़ा दिए 8.5 करोड़!, वायरल वीडियो का खुला राज Viral video

Viral video: आजकल की शादियां केवल घरों तक सीमित नहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जो कि चर्चा का विषय बन गया। इस वीडियो में एक दुल्हा और उसका परिवार दुल्हन के ऊपर हवा में पैसे उड़ाते नजर आ रहे हैं।

नोट इतने ज्यादा थे कि दुल्हन के आसपास नोटों की चादर बिछ गई। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए। हर जगह ये वीडियो वायरल हो गया। जिसमें दावा किया गया कि दुल्हे ने करीब 8.5 करोड़ रूपए दुल्हन पर उड़ा दिए।

दुल्हन के ऊपर हवा में उड़ा दिए 8.5 करोड़, वायरल वीडियो का खुला राज Viral video

दरअसल शादी कथित तौर पर पंजाब के तरनतारन में हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन समारोह के बीच में खड़ी हैं। तो वहीं दुल्हा और उसके परिवार वाले नोटों का नकद बंडल हवा में उड़ा रहे हैं। दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर डफेल बैग से पैसे निकालकर उछाल रहा है। एक स्टाफ को पैसों का ढेर उठाते हुए भी देखा गया। वीडियो वायरल कर दावा किया गया कि दुल्हे ने करीब 8.5 करोड़ रुपए ऐसे ही दुल्हन पर उड़ा दिए।

क्या है वायरल वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पप भारत एक्स नाउ नाम के एक हैंडल ने वीडियो जारी कर इसकी सच्चाई बताई। पोस्ट में लिखा गया “सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया है कि पंजाबी शादी में दूल्हे के परिवार ने दुल्हन पर 8.5 करोड़ रुपए लुटाए. यह वीडियो फर्जी है. वीडियो पट्टी, तरन तारन का है. डीजे के अनुसार, अमेरिकी डॉलर सहित कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये नकद दिए गए थे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें