National

सबको हादसा बता रही थी चालाक सिया, केतन की बहन ने पकड़ा, ऐसे खुला हत्या का राज…

Pune Murder Case: पूणे के केतन अग्रवाल की उन्हीं की मंगेतर सिया ने हत्या कर दी। पहले मर्डर को हादसा बताया गया। कहा गया कि पुणे के लोहागढ़ किले से गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई। सिया का प्लान लगभग कामयाब हो गया था।

उसकी बातों पर सबको यकीन हो गया था कि 26 साल के केतन की ट्रेकिंग के समय किले से गिरने पर मौत हो गई। लेकिन सिया ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर को मौत के घाट उतारा था। ये कहानी शायद बाहर नहीं आती अगर केतन की बहन को चालाक सिया का झूठ ना पकड़ा होता।

ये भी पढ़ें:- सरप्राइज मिला…साथ डांस कर गहरी खाई में फेंका, सिया के शातिर प्लान से पहले का Video Viral

चालाक सिया हत्या को बता रही थी हादसा Pune Murder Case

दरअसल 18 जून को रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की पुणे के पास लोहागढ़ किले में एक खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना को हादसा ही माना जा रहा था। सीसीटीवी फुटेज, फोन रिकॉर्ड और डिजिटल सबूतों को पुलिस के खंगालने से पहले ही एक इंसान था जिसे इस हादसे वाली कहानी पर यकीन नहीं हुआ। वो थीं केतन की बहन। केतन की बहन की वजह से ही पूरे कांड का सच सामने आया।

केतन की बहन ने पकड़ा झूठ

पुणे ग्रामीण पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, केतन के अंतिम संस्कार के चार दिन बाद उनकी मंगेतर सिया गोयन केतन के घर गई। बताचीत के समय केतन की बहन ने सिया से गिरने से पहले हुई घटनाओ के बारे में सवाल किए। कैसे वहां गए, कब हुआ और क्या हुआ…। पुलिस सूत्रों की माने तो सिया गोयल के जवाब बेमेल और संदिग्ध थे। इसी के बाद परिवार को शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। यहीं शक आगे चलकर हत्या की साजिश का पर्दाफाश करने में अहम कड़ी बन गया।

ये भी पढ़ें: –तीन बार रची गई केतन अग्रवाल की मौत की साजिश!, एक बार तो मां ने बचाया

तीन साल से चल रहा था प्रेमी के साथ अफेयर

जांच में ये भी पता चला कि दोनों सिया और चेतन बीते तीन साल से संपर्क में थे। जनवरी से जून के बीच उनके बीच 2004 बार बातचीत हुई थी। दोनों के बीच टोटल 238 घंटे की बातचीत हुई। दोनों फेसटाइम और व्हाट्सऐप कॉल पर भी बात करते थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें