Punch Monkey बन गया सुपरस्टार!, जापान के Zoo में देखने के लिए उमड़ी भीड़

Punch Monkey पेंगुइन के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बंदर छाया हुआ है। जापानी मकाक इस बंदर का नाम पंच है। पंच के इस दुख को करोड़ों लोगो ने महसूस किया। इतना कि वो अब सुपरस्टार बन गया है। दरअसल पंच बंदर के पीछे उसकी एक दुख भरी कहानी है।
पंच की मां ने संभवत अनुभवहीनता या गर्मी के तनाव के कारण उसे अस्वीकार कर दिया था। इसी तकलीफ को देखकर कई लोगों को उसका दुख महसूस हुआ। लोग उसकी कहानी को खुद से जोड़कर देखने लग गए। पंच अब इतना फेमस हो गया है कि जिस चिड़ियाघर में वो रह रहा है वहां पर उससे मिलने कईयों की भीड़ जमा हो गई।
Punch Monkey बन गया सुपरस्टार!, जापान के Zoo में उमड़ी भीड़
इचिकावा सिटी चिड़ियाघर में शुक्रवार को पंच को देखने के लिए सैकड़ों विजिटर आ गए। वो उसके साथ तस्वीरें खींच रहे थे और उसका उत्साह भी बढ़ा रहे थे। चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि उसे देखने के लिए प्रशंसक उमड़ रहे हैं।
अब पहले से पंच की स्थिति में सुधार है। वो झुंड के साथ घुलमिलने लगा है। पहले जहां बाकी बंदर उसे डांट कर भगा देते थे तो वहीं अब वोउनके साथ ही घुलना-मिलना सीख गया है।
Punch Monkey को Google ने भी दिया प्यार
Punch Monkey को गूगल ने भी प्यार दिया है। अगर आप गूगल पर Punch Monkey टेक्स्ट डालेंगे तो आपकी स्क्रीन में पंच मंकी की दिल वाली तस्वीरें दिखेंगी।
पंच की कहानी Punch Monkey Story
बताते चलें कि बीते साल 2025 के जुलाई में पंच का जन्म हुआ था। हालांकि जन्म के तुरंत बाद ही उसकी मां ने उसे छोड़ दिया। शुरुआत में दूसरे बंदर उसे डांट कर भगा देते थे। जिससे वो अकेला रह जाता था और घुल-मिल नहीं पा रहा था। इसी को देखते हुए चिड़ियाघर ने उसे एक सॉफ्ट टॉय (Punch Monkey Toy) दिया था। उसी मंकी टॉय से उसे गहरा लगाव हो गया। जब किसी ने उसे गले नहीं लगाया तब उसी खिलौने ने उसे सुकून और सुरक्षा प्रदान की। वो उसी के साथ रहता था। इसी की वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुई। लोगों को उसकी दुख भरी कहानी में अपनापन लगा। लोग उसके अकेलेपन से रिलेट कर पाए। जिसके चलते वो सोशळ मीडिया पर छा गया।