Rudraprayag News

रुद्रप्रयाग में जनता मिलन कार्यक्रम: 30 शिकायतें दर्ज, 14 का मौके पर ही निस्तारण

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए डीएम ने संबंधित विभागों को भेजा है।

रुद्रप्रयाग में जनता मिलन कार्यक्रम

जनता मिलन कार्यक्रम में रविग्राम प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने मोबाइल कनेक्टिवीटि न होने की समस्या से अवगत कराया। साथ ही गांव के घंडियाल गदेरे का पानी गांव में आने की शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि सड़क पर स्कवर का निर्माण किया जाना आवश्यक है जिससे अप्रिय घटना से बचा जा सके। चौंरा गांव निवासी सुलोचना देवी ने पेयजल कनेक्शन को जोड़ने के संबंध में प्रार्थना-पत्र दिया।

जनता मिलन कार्यक्रम में 30 शिकायतें दर्ज

वहीं कुंडा दानकोट के नरेश लाल ने अपनी समस्या दर्ज करते हुए बताया कि उनका आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे ठीक किया जाना आवश्यक है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज फाटा के छात्रावास भवन को गैर कब्जा मुक्त करवाने को लेकर अवगत कराया गया। बर्सू निवासी दर्शनी देवी ने आवासीय भवन के नीचे भू-धंसाव होने की समस्या रखी।

14 शिकायतों का DM ने मौके पर ही किया निस्तारण

बता दें जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 30 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभाग को भेजा है। डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जनता मिलन कार्यक्रम में जो भी शिकायतें व समस्याएं दर्ज हो रही हैं उनका निराकरण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। इसमें किसी भी दशा में कोई विलंब न किया जाए। डीएम मे ये भी निर्देश दिए कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी जिला कार्यालय एवं संबंधित शिकायतकर्ता को अनिवार्य रूप से अवगत करवाया जाए।

सीएम पोर्टल पर 142 शिकायत निस्तारण के लिए लंबित

जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिकायतें लंबित हैं उनका निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करें। सीएम पोर्टल पर 142 शिकायत अभी निस्तारण के लिए लंबित हैं। वहीं 1 जनवरी, 2025 से 28 फरवरी, 2026 तक कुल 3150 शिकायतों का निस्तारण भी किया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी शीघ्रता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें