Dehradun NewsHighlight

FRI में आमजनता के लिए लगाई विशेष प्रदर्शनी, जानें क्या है खास

उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर FRI देहरादून में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। उद्योग सचिव ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।

प्रदर्शनी में किया है 25 सालों की विकास यात्रा को प्रदर्शित

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडेय ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।

विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए हैं स्टॉल

सचिव ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्टॉलों में पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें