Sports

PT Usha पर टूटा दुखों का पहाड़!, पति वी श्रीनिवासन का निधन

PT Usha Husband V Srinivasan died: भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल उनके पति वी श्रीनिवासन का निधन हो गया है।

खबरों की माने तो 30 जवनरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 67 साल के श्रीनिवासन अपने घर पर सुबह बेहोश हो गए थे। तुरंत ही उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत (PT Usha Husband died) घोषित कर दिया। इस दुखद घड़ी में पीएम मोदी ने भी उषा से फोन पर बात कर दुख जताया है।

पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन का निधन PT Usha Husband V Srinivasan died

उषा के खेल और राजनीतिक करियर के दौरान उनके पति व केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन हमेशा उनके साथ खड़े रहे। दोनों का एक बेटा उज्जवल भी है। साल 1991 में पीटी उषा और श्रीनिविासन की शादी हुई। श्रीनिवासन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में डिप्टी एसपी के पद से सेवानिवृत्त थे।

किरण रिजिजू ने पोस्ट कर जताया शोक

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने श्रीनिवासन के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट में लिखा, “राज्यसभा सांसद और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के पति श्री वी. श्रीनिवासन जी के निधन की खबर से बेहद दुखी हूं. उषा जी और शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इस कठिन समय में उन्हें शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें