हरिद्वार: पीएम मोदी की मुहिम पर इसरो ने देशभर में चंद्रयान-2 लाइव लैंडिंग देखने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के जरिये मिशन चंद्रयान को लेकर प्रश्नोत्तर किये जाने थे। देशभर में हुई प्रतियोगिता में हरिद्वार के गर्व का चयन हुआ है।
हरिद्वार की दिल्ली पब्लिक स्कूल में आठवीं के छात्र गर्व ने चंद्रयान-2 क्विज में देशभर के अन्य छात्रों के साथ जगह बनाई है। गर्व सक्सेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 7 सितंबर को चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखेंगे।
प्रतियोगिता के तहत देशभर के छात्रों से आॅनलाइन की प्रश्न पूछे गए थे। योजना के तहत प्रत्ये प्रदेश से दो छात्रों को चयन किया जाना था। उत्तराखंड से पहला नाम गर्व सक्सेना के रूप में सामने आया है। वो सात सितंबर को इसरो में चंद्रयान-2 की लैंडिंग के गवाह बनेंगे।