हल्द्वानी- सरकार के जनता दरबार में मंत्रियों की हिदायत के बाद भी फरियादियों की फरियाद पर अधिकारी गौर नही कर रहे हैं। अधिकारियों के इस रवैए से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट काफी नाराज दिखे।
हल्द्वानी में मीडिया के सवाल पर भट्ट ने साफ लफ्जों में सरकारी अधिकारियों को नसीहत दी है कि, अब पुरानी सरकार का दौर खत्म हो गया है।
भट्ट ने राज्य के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे समझ लें कि सूबे में सत्ता और सरकार दोनों बदल गए हैं लिहाजा अब अधिकारियों की कार्य संस्कृति भी बदल जानी चाहिए। भट्ट ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा है कि यदि उनके रवैए में बदलाव नहीं आया तो अधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।