Haridwar NewsBig News

धार्मिक स्थल पर शर्मनाक खेल : पिरान कलियर में चल रहा था देह व्यापार, नौ लोग अरेस्ट

रूड़की के पिरान कलियर में पुलिस ने जिम की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. बताया जा है कि हेल्थ क्लब की आड़ में यहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने देह व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसी क्रम में थाना कलियर और एएचटीयू (AHTU) की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पवित्र धार्मिक स्थल पिरान कलियर में हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहे देह व्यापर के धंदे पर दबिश दी.

चार महिलाएं और पांच पुरुष अरेस्ट

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज की गई इस कार्यवाही में संयुक्त टीम ने बॉबी हेल्थ क्लब पर छापा मारकर हेल्थ क्लब से चार महिलाओं और पांच पुरुषों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

जिम की आड़ में चल रहा था देह व्यापार

एसपी देहात ने बताया कि दो आरोप फरार चल रहे हैं. जिनकी तलाश जारी है. साथ ही जिम संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, काफी समय से एक गिरोह जिम की आड़ में अवैध वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहा था. पैसे कमाने के नाम पर बाहर से गरीब महिलाओं और लड़कियों को लाकर पवित्र धार्मिक स्थल की गरिमा और माहौल को खराब कर देह व्यापार करने पर मजबूर किया जाता था.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें