highlightNational

रिटायरमेंट के दिन मिलेगा प्रमोशन, बनेंगे देश के नये वायु सेना प्रमुख, उड़ा चुके राफेल

breaking uttrakhand newsनई दिल्ली: देश को नये वायु सेना प्रमुख मिलना तय हो गया है। रक्षा मंत्रालय ने अगले वायुसेना अध्यक्ष का नाम घोषित कर दिया। एयर चीफ मार्शल बीएस धनौआ के स्थान पर एयर वाइस चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया अगले वायुसेना अध्यक्ष होंगे। आरकेएस भदौरिया, वर्तमान में वाइस चीफ हैं। वो 30 सितंबर को बीएस धनोआ के सेवानिवृत्त होने के बाद वायु सेना प्रमुख का पद संभालेंगे।

खास बात ये है कि एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं, जिस दिन बीएस धनोआ होंगे, यानि 30 सितंबर। हालांकि, अब उन्हें नए वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त करने की घोषणा कर दी गई है। ऐसे में उनका कार्यकाल अब तीन साल तक बढ़ जाएगा।

एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने 4250 से अधिक घंटे तक उड़ान भरी है और 26 अलग प्रकार के लड़ाकू विमानों को उड़ा चुके हैं। खास बात यह यह है कि वो राफेल खरीद समिति के चेयरमैन भी थी। वो राफेल की उड़ान भी कर चुके हैं।

Back to top button