Big NewsUttarakhand

ये बने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के नए VC, आदेश जारी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी (Uttarakhand open university haldwani) को लंबे इंतजार के बाद नया कुलपति मिल गया है।

उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी new VC

राजभवन की ओर से 23 जुलाई 2025 को जारी आदेश के अनुसार, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हिंदी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. नवीन चंद्र लोहनी को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से नि.) गुरमीत सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

ये बने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के नए VC
आदेश जारी

राज्यपाल ने किए आदेश जारी

आदेश में कहा गया है कि प्रो. लोहनी का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन सालों के लिए होगा या फिर अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रो. लोहनी को विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप सभी दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

ये भी पढ़ें : ओपन यूनिवर्सिटी पर डिप्लोमा के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, युवाओं की आत्मदाह की चेतावनी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें