Haridwar NewsBig News

मौखिक परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने की छात्राओं से छेड़छाड़, हाथ में लिखा मोबाइल नंबर, फिर…

हरिद्वार के रुड़की शहर से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. पीजी कॉलेज में मौखिक परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतें की. पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है.

मौखिक परीक्षा के दौरान प्रोफेसर ने की छात्राओं से छेड़छाड़

गुरुवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलेज में फिजिक्स की मौखिक परीक्षा के दौरान यह पूरा घटनाक्रम सामने आया. परीक्षा के लिए बतौर बाहरी परीक्षक राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से आए प्रोफेसर अब्दुल अलीम अंसारी (50) पर 10 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे हैं. छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा के नाम पर प्रोफेसर ने अनुचित तरीके से बात की और कुछ के हाथों पर अपना मोबाइल नंबर भी लिख दिया.

गुस्साए छात्र-छात्राओं ने किया प्रदर्शन

घटना की जानकारी जैसे ही फैली, कॉलेज परिसर मेंबवाल मच गया. गुस्साए छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में ले लिया और थाने ले जाकर पूछताछ की. बाद में पीड़ित छात्राएं अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि छात्राओं की सामूहिक तहरीर पर आरोपी प्रोफेसर अंसारी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कॉलेज प्रशासन से भी जवाब मांगा गया है. घटना के बाद से छात्राओं में आक्रोश और भय का माहौल है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें