Rudraprayag NewsBig News

केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ मंदिर में आज होगी साल की अंतिम पूजा

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को दोपहर बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ की अंतिम पूजा की जाएगी। आज से केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की सांयकालीन आरती भी बंद हो जाएगी।

भैरवनाथ मंदिर में आज होगी साल की अंतिम पूजा

15 नवंबर यानी भैयादूज पर्व के मौके पर केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के रक्षक व क्षेत्रपाल के रूप में पूजे जाने वाले भकुंड भैरवनाथ की शनिवार दोपहर एक बजे से विशेष पूजा अर्चना शुरू की जाएगी।

15 नवंबर को बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद

बता दें दोपहर तीन बजे भगवान भुकुंड भैरव की इस साल की अंतिम पूजा की जाएगी। इसके बाद शीतकाल के लिए पूजन बंद हो जाएगा। बाबा केदार के कपाट 15 नवंबर को भैयादूज पर्व पर बंद किए जाने हैं। जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें