
https://youtu.be/xDXbO5-EJIE
देहरादून : पूरे देश औऱ दुनिया में कोरोना की दहशत फैली है। हर एक इंसान कोरोना से लड़ रहा है। कोरोना को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देश में लॉक डाउन लागू कर दिया गया है जिसके चलते लोग घरों में कैद हैं। सरकार समेत पुलिस लोगों को कोरोना को लेकर जागरुक कर ही है और लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की गई है। वहीं इस बीच उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के जन संपर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी ने खास तौर पर लोगों को कोरोना जैसी घातक महामारी के प्रति जागरुक किया।
जी हां पर्यटन विभाग के जन संपर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी ने पहाड़ी भाषा और गाने के जरिए कोरोना के प्रति लोगों का जागरुक किया। पीआरओ कमल किशोर जोशी के ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। उन्होंने पहाड़ी भाषा और गाने के जरिए लोगों को बताया कि कैसे कोरोना से लड़ा जाए। साथ ही कोरोना जैसी बड़ी महामारी को हल्के में न लेने की बात गाने के जरिए कही। लॉकडाउन को लेकर उन्होंने दो लाइन गाई कि लॉकडाउन में घर पे ही रहना कही न जाना सुन ले ना….