प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। आपको बता दें निक प्रियंका से 10 साल छोटे हैं. शादी के बाद प्रियंका-निक की पहली तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों हाथ जोड़ते दिख रहे हैं साथ ही कई पोज करते हुए दिखे।
देसी गर्ल की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथों में लाल चूड़ा
नई नवेली दुल्हन प्रियंका जैसे ही पति निक के साथ जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे, उन्हें देखने भारी संख्या में भीड़ जमा थी। प्रियंका और निक ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस मौके पर प्रियंका ने साड़ी पहनी था साथ ही मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और लाल चूड़ा पहन रखा था। वहीं, निक लाइट ब्राउन कलर के आउटफिट में दिखे।
प्रियंका ने पति निक के हाथों में हाथ डाले रोमांटिक पोज भी दिेए। निक और प्रियंका जोधपुर से सोमवार दोपहर दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में दोनों का 4 दिसंबर को एक रिसेप्शन है और फिर मुंबई में भी रिसेप्शन होगा लेकिन अभी उसकी डेट सामने नहीं आईं है।
आपको बता दें प्रियंका-निक ने 1 और 2 दिसंबर को क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी की सारी रस्में जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में आयोजित की गई। निक प्रियंका के साथ दोनों की फैमिली भी थी। पीसी की मां मधु चोपड़ा, निक के मम्मी-पापा और भाई जो जोनास भी साथ थे।