highlightNainital

जब प्रियंका ने पहना कुमाऊंनी पिछौड़ा, गुलदार से भिड़ने वाली महिला को किया सम्मानित

# Uttarakhand Assembly Elections 2022कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज हल्द्वानी पहुंची. इस दौरान उनकी झलक पाने को सड़क पर महिलाओं और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया. इस दौरान प्रियंका गांधी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में एक जनसभा करते हुए लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है युवा बेरोजगार हैं. उत्तराखंड से लोग लगातार पलायन कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने पहना कुमाऊंनी पिछौड़ा 

वहीं इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने गुलदार से लड़ने वाली महिला को सम्मानित किया।इसी के साथ महिला ने भी प्रियंका गांधी को कुमाऊंनी पिछौड़ा पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रियंका गांधी ने कहा कहा कि मेरी दादी इंदिरा गांधी का उत्तराखंड से गहरा रिश्ता था। चुनाव आ गया है, असलियत को केवल जनता जानती है। कहा कि उत्तराखंड की बहनें जानती हैं की कितना संघर्ष है। किसान जानते हैं की उनके साथ पिछले 5 सालों में क्या हुआ। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तराखंड में किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली।

आगे भाजपा पर हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के राज में बेरोजगारी बढ़ी, पलायन बढ़ा है। उत्तराखंड में बहुत हुनर है और पिछले 5 साल में किसी का संघर्ष कम नहीं हुआ है। सरकार की नीतियां ठीक नही हैं। कहा कि अमीरों के लिऐ सरकार चल रही है। सरकार की नीयत खोटी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि  जनता में बहुत विवेक है, भाजपा सरकार केवल अपने बारे में सोच रही है। आपको ऐसी सरकार की जरूरत है जो आपके लिए काम करे। कांग्रेस आपकी सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि हम वही घोषणा करेंगे जो पूरी करेंगे।

Back to top button